मुंबई के CST स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है, आपको बता दे कि CST स्टेशन के पास आजाद मैदान को जाने वाली फुटओवर ब्रिज कोलैप्स होगया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 लोगों की मौत हुइ है और साथ ही 30 लोग घायल हुए है। मुंबई के CST में हुए इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर के दी है. साथ ही पुलिस ने CST के पास ट्रैफिक को डाइवर्ट किया है। हादसा के तुरंत बाद प्रशासन हरकर में आइ और घायलों को अस्पताल पहोचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

CST स्टेशन के पास टाइम्स ऑफ़ इंडिया बिल्डिंग के पास आजाद मैदान को जोड़ने वाली इस ब्रिज से काफी लोगो का आना जाना लगा रहता है। शाम होने की वजह से वहा काफी लोगों की भीड़ थी। लोग अपने दफ्तरों से घर लौट रहे थे। ब्रिज गिरने का वजह का पता अभी नहीं चल पाया है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि ये ब्रिज बहोत पुराना था. ब्रिज पुराना होने के कारन ये हादसा हुआ होगा। आपको बता दे कि इससे पहले भी मुंबई में कई ब्रिज गिर चूका है लेकिन मुंबई प्रशाशन की नींद नहीं खुल रही है। अभी भी मुंबई में ऐसे कई ब्रिज है जिसकी हालत काफी जर्जर है। देखते है कि हादसे से सबक लेते हुए प्रशाशन कुछ करता है या नहीं। आगे जो भी जानकारी मिलेगी हम आपके साथ साझा करेंगे।
Leave a Reply