हमारे राशिफल से हमारे जीवन के काफी रहस्य जुड़े होते है। इस महीने के अनुसार राशि फल का प्रभाव :- मार्च 2019 :-
मेष राशि – इस महीने में आपके ग्रह भविष्य (करियर ) से अनुकूलता की स्थिति का संकेत कर रहे है। जिससे आपको इस माह के पहले भाग से कैरियर व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में लाभ रहेगा।
वृषभ राशि :- इस महीने में कैरियर के प्रति सचेत रहेंगे। वहीं प्रयासों को भी तेज करते हुए नज़र आएंगे। जिससे इस महीने के दूसरे भाग के शुरूआत से ही आपके प्रयास सफलता में बदलाव होने लगेंगे।
मिथुन राशि – माह मार्च में आप अपने व्यापारिक गतिविधियों में तेजी लाने के लिए उत्सुक रहेंगे। जिससे इस माह के पहले भाग में यद्यपि साधनों को जोड़ने व गतिविधयों को बढ़ाने में लगे रहेंगे। किन्तु सफलता कम मिलने की सम्भावना है।
कर्क राशि -इस महीने में आप किसी कंपनी के साथ कुछ अनुभव प्राप्त करने के लिए पहले से तैयार रहेंगे।
सिंह राशि – इस महीने में आप अपनी व्यापारिक गतिविधयों को और उच्च करने के लिए सक्रिय रहेंगे। जिसमें शुरू से ही सफलता की तरह आप बढ़ते रहेंगे। आप देखेंगे कि मार्च का महीना आपके कैरियर व व्यापार के लिए लाभदायक साबित होगा।
कन्या राशि – इस महीने में आप अपने कैरियर को निखारने के लिए उत्साहित रहेंगे। जिससे आपके तकनीक ज्ञान में वृद्धि की स्थिति रहेगी। हालांकि आपको इसके लिए अतिरिक्त समय में अलग मेहनत करनी रहेगी।
तुला राशि – इस महीने में आप व्यापार को आगे बढ़ाने तथा कुछ संसाधनों को जुटाने में पहले से सक्रिय रहेंगे। आप देखेंगे कि आपके यह प्रयास इस माह सफलता में तब्दील हो रहे रहे हैं।
वृश्चिक राशि – इस महीने मे आप अपने व्यापार को उच्च करने के लिए सोचेंगे। किन्तु साधनों व मानव श्रम की कमी के कारण आपको इस माह के पहले में कोई खास सफलता नहीं रहेगी। दूसरे भाग में ने सही होने की सम्भावना है।
धनु राशि – इस महीने में आप अपने व्यवसाय को तेजी देने के लिए कुछ जरूरी निर्णय लेने व उन्हें लागू करने में लगे रहेंगे। आप देखेंगे कि आपके यह प्रयास इस माह के दूसरे भाग में सफल हो रहे है।
मकर राशि – इस महीने के पहले भाग से ही आप अपने कैयिर के प्रति अधिक सजग रहेंगे। जिससे आप कुछ जरूरी निर्णयों को लेने में सफल रहेंगे। आप देखेंगे कि अवसर तो है। किन्तु उन्हें उपयोग करने की चुनौती का सामना आपको करनी पड़ेगी।
कुम्भ राशि – इस मार्च के महीने में आप अपने व्यापार को और गति देने के लिए तैयार रहेंगे। हालांकि इस माह के पहले भाग से ही आपको सफलता के दर्शन होने लगेंगे। जिससे आपके उत्साह में वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
मीन राशि – इस माह में आप व्यापारिक गतविधियों को तीव्रता देने के लिए तत्पर रहेंगे। जिसमें आपको इस माह के पहले भाग में कामयाबी रहेगी। किन्तु दूसरे भाग में आपको कुछ कठिनाई का अनुभव रहेगा।
Leave a Reply